उत्तर प्रदेशराज्य खबरेंहरदोई

एसपी ने आरक्षी भर्ती की डीवी/पीएसटी प्रक्रिया का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

रिपोर्ट-बी जी मिश्र

जन एक्सप्रेस/हरदोई: हरदोई उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस पदों पर सीधी भर्ती-2026 के अंतर्गत जनपद हरदोई में जारी दस्तावेज सत्यापन (डीवी) एवं शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी) प्रक्रिया का पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा एवं अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी मार्तंड प्रकाश सिंह ने निरीक्षण किया। अधिकारियों ने भर्ती प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक मानक परीक्षण की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से प्रक्रिया के संबंध में जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने भर्ती प्रक्रिया को निर्धारित नियमों, मानकों एवं शासन के निर्देशों के अनुरूप निष्पक्ष, पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने पर जोर दिया। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि डीवी/पीएसटी के दौरान अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा पूरी प्रक्रिया में निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।

पुलिस अधिकारियों ने मौके पर सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। संबंधित पुलिसकर्मियों एवं कर्मचारियों को अपने दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया के प्रत्येक चरण में पारदर्शिता बनाए रखते हुए शासन एवं भर्ती बोर्ड द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button