
जिला संवाददाता – जोत सिंह बगियाल
जन एक्सप्रेस / नई टिहरी: भाजपा चंबा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठक में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में चार वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी मिलने और आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर पार्टी की रीति व नीति सहित सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार का संकल्प लिया गया। वहीं प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य बनाए जाने पर पूर्व विधायक धन सिंह नेगी का भी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। धनोल्टी में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के वयोवृद्ध कार्यकर्ता मोर सिंह धनोला की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई जिसमें पूर्व विधायक डॉ.धन सिंह नेगी और पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी ने शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए उन्होंने कहा कि पूरे देश में पीएम मोदी और सीएम धामी के नेतृत्व में भाजपा का परचम लहरा रहा है। पूर्व विधायक नेगी ने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में टिहरी विधानसभा में कई अहम कार्य कराए। कहा कि जिस तरह से प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ जनता को मिल रहा है, उससे तीसरी बार भाजपा राज्य में सरकार बनाएगी। प्रदेश कार्य समिति का सदस्य बनाए जाने पर नेगी ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट,सीएम पुष्कर सिंह धामी और शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। टिहरी में मेडिकल कॉलेज निर्माण के सवाल पर पूर्व विधायक नेगी ने कहा कि जनभावना के अनुसार टिहरी बांध प्रभावितों को सरकार की ओर से मेडिकल कॉलेज का तोहफा दिया जाना चाहिए। इस अवसर पर चंबा नगर पालिकाध्यक्ष शोभनी धनोला,घनसाली नगर पंचायत अध्यक्ष आनंद बिष्ट,जिला पंचायत सदस्य दर्शनी रावत,शकुंतला पंवार,पूर्व प्रमुख बेबी असवाल,दुग्ध संघ के पूर्व अध्यक्ष जगदंबा बेलवाल,पूर्व मंडल अध्यक्ष धर्म सिंह रावत,पूर्व जिला मीडिया प्रभारी डॉ.प्रमोद उनियाल,नरेश नेगी,ललित सुयाल,विक्रम राणा,सतवीर पुंडीर,अनीता कोठारी,रानी नेगी,धनवीर नेगी,किशोर नेगी,हरि सिंह,दारा सिंह, युवराज चौहान,रामस्वरूप डबराल,भूपेंद्र चौहान,धनवीर जड़धारी,जयश्री सजवाण,शिवराज सजवाण,सुशील बहुगुणा,सुधीर बहुगुणा,साब सिंह कुमाईं,सतेंद्र धनोला,अमर सिंह,कुशला सेमवाल आदि उपस्थित थे






