UP POLICEहरदोई

छात्राओं को हेल्पलाइन नंबर व साइबर अपराध से बचाव की दी जानकारी

जिला संवाददाता-बी जी मिश्र

जन एक्सप्रेस/हरदोई : मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के द्वितीय चरण के तहत थाना हरपालपुर पुलिस टीम ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, खसौरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्राओं को महिला सुरक्षा, सरकारी योजनाओं और साइबर अपराध से बचाव के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को पुलिस एवं अन्य महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों 1090, 1076, 1098 और 1930 आदि के बारे में बताया गया। पुलिस टीम ने छात्राओं को ऑनलाइन साइबर फ्रॉड के प्रति सचेत करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर घबराएं नहीं और तत्काल 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

इस दौरान छात्राओं को गुड टच-बैड टच की जानकारी देते हुए सुरक्षित एवं असुरक्षित स्पर्श के बीच अंतर समझाया गया। साथ ही महिला एवं बालिकाओं की सुरक्षा से जुड़ी सरकारी योजनाओं के बारे में भी जागरूक किया गया।

जागरूकता कार्यक्रम में थाना हरपालपुर की उपनिरीक्षक अंजना सचान, महिला आरक्षी आशा एवं महिला आरक्षी संध्या मौजूद रहीं। पुलिस टीम ने छात्राओं से किसी भी परेशानी या असुरक्षित स्थिति में तत्काल पुलिस की सहायता लेने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button