UP Breaking NewsUP POLICEउत्तर प्रदेशदेशराज्य खबरेंहरदोई

हरदोई में सांडी-कन्नौज मार्ग जलमग्न, आवागमन के लिए प्रशासन ने पांचाल घाट से मंगवाया स्टीमर

जन एक्सप्रेस/हरदोई :- हरदोई।सांडी से श्री मऊ कुसुमखोर और कन्नौज जाने वाले मुख्य मार्ग पर जलस्तर लगातार बढ़ने से सड़क पूरी तरह डूब गई है। जलभराव के कारण ग्रामीणों और राहगीरों का सुरक्षित निकलना मुश्किल हो गया है। रोजमर्रा के कामों, बच्चों की पढ़ाई और बुजुर्गों की आवाजाही पर इसका बुरा असर पड़ रहा है।​स्थिति को देखते हुए शासन और प्रशासन ने घटियाघाट से स्टीमर मंगवाकर प्रभावित इलाके में संचालन शुरू कराया है। वर्तमान में ग्रामीण और यात्री स्टीमर के जरिए ही आवागमन कर रहे हैं।

स्टीमर से यात्रा के लिए प्रति यात्री ₹10 और वाहन के लिए ₹20 किराया तय किया गया है।​स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि जलभराव की स्थिति पर निरंतर निगरानी रखी जाए और आवागमन को सुरक्षित बनाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button