उत्तर प्रदेशराज्य खबरेंहरदोई

डीएम व एसपी ने किया प्रेरणा कैन्टीन का शुभारम्भ

जन एक्सप्रेस/हरदोई :- हरदोई।डीएम अनुनय झा एवं एसपी अशोक कुमार मीणा द्वारा तहसील परिसर सण्डीला हरदोई में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अन्तर्गत अधुना मॉडल प्रेरणा कैन्टीन ग्राम पंचायत छनोइया मलेहरा विकास खण्ड सण्डीला, हरदोई का उदघाटन किया गया। इस कैन्टीन की स्थापना उ०प्र० राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अन्तर्गत की गई है। तहसील परिसर में प्रेरणा कैन्टीन से आगन्तुकों को चाय, नाश्ता, जलपान एवं शुद्ध भोजन उपलब्ध हो सकेगा, प्रेरणा कैन्टीन संचालन हेतु मिशन द्वारा रू0 200000.00 की सहायता प्रदान की जा रही है। उक्त अधुना मॉडल प्रेरणा कैन्टीन में 10 सदस्यी ए०ओ०पी० का गठन कर संचालित की जा रही है। इस परियोजना के अन्तर्गत जुड़े स्वयं सहायता समूह के सदस्यों में आय की वृद्धि होने से उनके जीवन स्तर में प्रभावी सुधार सम्भावित है। इससे योजना की टैग लाइन समूह से समृद्धि की ओर की भावना धरातल पर परिलक्षित हो रही है। इस कार्यक्रम में एस०डी०एम० सण्डीला सुश्री नारायणी भाटिया (आई०ए०एस०), बीडीओ बेंहदर सुश्री संस्कृति त्रिवेदी (आई०ए०एस), उपायुक्त स्वतः रोजगार, निशांत राय, सी०ओ० सण्डीला श्लोक गौतम,बीडीओ सण्डीला सुश्री गौरी राठौर एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button