सोशल मीडिया पर पूर्वांचल के बेजुबान जगत के कुशल शिल्पी की चर्चा तेज, डाक्टर आलोक रहे अव्वल

जन एक्सप्रेस/जौनपुर :- सत्तरह सितंबर को पूर्वांचल में बेजुबान जगत के एक कुशल शिल्पी को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा चल रही है। लोग अपने अपने अनुभव और जानकारी के हिसाब से विचार व्यक्त कर रहे है,फेसबुक पर किए गए एक सवाल – “पूर्वांचल में बेजुबान जगत का ख्यातिप्राप्त कुशल शिल्पी कौन?” ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ़ खींचा है। जिसमें लोगों द्वारा अभी तक आजमगढ़ जनपद के बूढ़ापुर राजकीय पशु चिकित्सालय पर तैनात डाक्टर आलोक सिंह पालीवाल को फेस बुक ओपनियन में अव्वल नंबर बताया।
इस पोस्ट को अब तक 3391 से अधिक लोगों ने देखा है, 80 से ज्यादा कमेंट और 12 शेयर हो चुके हैं। कमेंट बॉक्स में लोग लगातार एक ही नाम का जिक्र कर रहे हैं – डाक्टर आलोक जी।जौनपुर के पूर्व तैनाती क्षेत्र सुइथाकला के पशु चिकित्सालय केंद्र अढनपुर के लोगों का कहना है कि डाक्टर पालीवाल ने अपने हुनर और सेवा भाव से बेजुबान जगत के लिए जो कार्य किया है, वह निःसंदेह अतुलनीय है। उनकी कला सिर्फ शिल्प नहीं, बल्कि बेजुबानों के प्रति करुणा और कर्तव्य रूपी समर्पण का प्रतीक हैं
इस संबंध में लोगों ने अपील की है कि इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया जाए ताकि सरकार तक यह आवाज पहुंच सके।






