देश

कोविड टीके को सीमित उपयोग के लिए डीसीजीआई की मंजूरी मिली

भारत बायोटेक इंटरनेशनल लिमिटेड (बीबीआईएल) ने मंगलवार को घोषणा की कि उसके इनकोवैक कोविड-19 टीके को 18 वर्ष या उससे अधिक उम्र के लोगों के लिए आपातकालीन स्थिति में सीमित उपयोग की खातिर भारत के औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) से मंजूरी मिल गई है। इनकोवैक दुनिया का पहला इंट्रानेजल (नाक के जरिए दिया जाने वाला टीका) है। टीका निर्माता कंपनी ने एक बयान में कहा कि इनकोवैक टीके का नैदानिक ​​​​परीक्षणों में तीन चरणों में मूल्यांकन किया गया था और उनके सफल परिणाम सामने आए थे।

बयान में कहा गया है कि इस टीके का प्राथमिक खुराक के रूप में नैदानिक ​​परीक्षण किया गया था। इसके अलावा उन लोगों के लिए बूस्टर खुराक के रूप में भी इसका परीक्षण किया गया जिन्होंने पहले कोविड टीकों की दो खुराक ली हुई थीं। भारत बायोटेक के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक कृष्ण एला ने कहा कि उन्हें इंट्रानेजल टीके की मंजूरी की घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है।

JAN EXPRESS

जन एक्सप्रेस न्यूज़ – सच दिखाने की ज़िद हमारा उद्देश्य है आपको सही और निष्पक्ष खबरों से जोड़ना। जन एक्सप्रेस न्यूज़ यूट्यूब चैनल पर आप पाएंगे ताजा खबरें, विशेष रिपोर्ट, और सामाजिक मुद्दों पर गहन विश्लेषण। यहां हर खबर को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पेश किया जाता है। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने और समाज के हर कोने से जुड़ी सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजनीति, समाज, शिक्षा, और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें जन एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। 📢 सच दिखाने की ज़िद, हर सच के साथ! सब्सक्राइब करें और हर खबर से अपडेट रहें।
Back to top button