उत्तराखंड
उत्तराखंड को बनाना है देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य
उत्तराखंड: भारतीय जनता पार्टी की सरकार का नेतृत्व कर रहे पुष्कर सिंह धामी लगातार राज्य के कल्याण को लेकर नए-नए दावे करते रहे हैं। एक बार फिर से पुष्कर सिंह धामी ने साफ तौर पर कहा है कि उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाना है। उन्होंने कहा कि हम सब को मिलकर काम करना होगा। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारा एकमात्र लक्ष्य है कि PM के नेतृत्व में उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाना है। हमने नई सरकार के गठन होते ही समान नागरिक संहिता को लेकर कमेटी का गठन कर दिया है। 5 सदस्यीय कमेटी ने जनता से संवाद भी शुरू कर दिया है।






