देश
कांग्रेस की परिवर्तन प्रतिज्ञा और बीजेपी का ‘मिशन रिपीट
2024 तक चलने वाले चुनावी मौसम की 14 अक्टूबर के दिन औपचारिक शुरुआत हो गई है। इसी कड़ी में सबसे पहला नाम हिमाचल प्रदेश का आया है। हिमाचल में 12 नवंबर को वोट डाले जाएंगे और 8 दिसंबर को नतीजें आएंगे। पूरे सूबे की 68 सीटों पर एक ही चरण में चुनाव होगा। पहाड़ी राज्य हिमाचल में मौसम का ख्याल रखते हुए ये ऐलान कर दिया गया है। गुजरात के लिए भी जल्द ही ऐलान कर दिए जाएंगे। दिसंबर तक गुजरात में भी विधानसभा चुनाव होने का अंदेशा है। इसके बाद राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, त्रिपुरा, मेघालय, नागालैंड, मिजोरम जैसे राज्यों में भी चुनाव होने हैं। 2024 तक एक के बाद एक यही सिलसिला चलता रहेगा। लेकिन अगर हिमाचल की बात करे तो बीजेपी के सीएम कैंडिडेट जयराम ठाकुर ही होंगे। वहीं वीरभद्र सिंह के निधन के बाद कांग्रेस किसे अपना चेहरा बनाएगी ये अभी तक तय नहीं हो पाया है।






