देश
निदेशक ने किया न्यायवादी कार्यालय का निरीक्षण

फरीदाबाद । अभियोजन (सामान्य) हरियाणा निदेशक संजय हुड्डा ने शनिवार को न्यायवादी कार्यालय फरीदाबाद का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराध में शीघ्रता से अदालत के द्वारा फैसला देने की बात कही तथा किसी भी गंभीर अपराध में फास्ट ट्रैक कोर्ट की तरह कार्रवाई करने की बात कही।
उन्होंने निरीक्षण के दौरान कहा कि हमें महिलाओं का सम्मान करना चाहिए। इस अवसर पर उन्होंने सभी आधिकारियों की समस्याओं को सुना और जल्द उनके निवारण का भरोसा दिया।
फरीदाबाद पुलिस की तरफ से सलाहकार एस.एन.बाली एडीए ने कहा कि पुलिस द्वारा आरोपितों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाता है। महिलाओं के लिए उचित सुरक्षा प्रदान की जाती है।






