देश

बेरोजगारी भत्ता का वादा पूरा नहीं कर पा रही कांग्रेस सरकार : संतोष बाफना

जगदलपुर । कांग्रेस सरकार के घोषणा पत्र में मुख्य वादों में प्रदेश के सभी बेरोजगारों को प्रति माह 2500 रुपये के वादे को कार्यकाल के अंतिम समय में पूरा करने की कवायद शुरू किया गया, लेकिन बस्तर जिले के पंजिकृत 77,286 बेरोजगारों में से केवल 2919 को पात्र घोषित किया गया और 1396 को ही बेरोजगारी भत्ते का लाभ मिला।

उक्त आंकड़े को सामने रखते हुए भाजपा के पूर्व विधायक संतोष बाफना ने सोमवार को कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सिर्फ वोट के लिए बेरोजगारी भत्ते की बात की गयी थी, लेकिन कांग्रेस की भूपेश सरकार वादा पूरा नहीं कर पा रही है, जिससे की युवाओं में रोष है। उन्होने कहा कि सिर्फ 15 प्रतिशत युवाओं को ही बेरोजगारी भत्ता का लाभ मिल पाया है, इससे नाराज बस्तर के युवा आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को चुनाव जीताकर वादा खिलाफी का बदला लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button