देश
मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के पहले संभागीय कार्यकर्ता सम्मेलन का किया शुभारंभ

जगदलपुर । बस्तर जिला मुख्यालय में विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर कांग्रेस का पहला संभागीय कार्यकर्ता सम्मेलन जगदलपुर के कृष्णा गार्डन में शुक्रवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसका शुभारंभ किया। इस सम्मलेन से मुख्यमंत्री भूपेश और कांग्रेस की छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी सैलजा पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम, विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, आबकारी मंत्री कवासी लखमा, सांसद दीपक बैज समेत बस्तर संभाग के सातों जिले के 12 विधानसभा से संभागभर के कुल दो हजार से अधिक कांग्रेसी नेता जुटे हैं। इसमें बस्तर संभाग के सातों जिले के 12 विधानसभा से कांग्रेस विधायक संभाग के अलग-अलग जिले के कांग्रेस पार्षद, अध्यक्ष, महापौर, नगर पंचायत अध्यक्ष जिला पंचायत अध्यक्ष स्तर के नेताओं को ही बुलाया गया है।






