देश

विद्रोहियों की फायरिंग में बीएसएफ का जवान बलिदान

इंफाल । मणिपुर के सेरोउ इलाके में विद्रोहियों और सुरक्षाबलों के बीच रुक-रुक कर हो रही फायरिंग में में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का एक जवान बलिदान हो गया। साथ ही असम राइफल्स के दो जवान घायल हुए है। यह जानकारी सेना ने दी है।

मंगलवार को सेना के स्पीयर कॉर्प्स मुख्यालय डिमापुर ने ट्विट कर कहा कि बताया कि ‘असम राइफल्स, बीएसएफ और पुलिस ने मणिपुर के सुगनू/सेरोउ इलाकों में व्यापक तलाशी अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान सुरक्षाबलों और विद्रोही समूह के बीच 5 व 6 जून की पूरी रात रुक-रुक कर फायरिंग हुई। सुरक्षाबलों ने इसका प्रभावी ढंग से जवाब दिया। विद्रोहियों की फायरिंग में बीएसएफ का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी बाद में मौत हो गयी। वहीं, असम राइफल्स के दो जवानों को सेरोउ इलाके में गोली लगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button