देश
राज्यपाल ने करंट लगने से मृत दो मजदूरों के परिजनों को दिया चेक

राज्यपाल ने सुनीता कुमारी एवं उर्मिला देवी को विवेकाधीन अनुदान मद से एक-एक लाख रुपये का चेक एवं विधवा सम्मान पेंशन योजना का लाभ प्रदान किया। साथ ही सुनीता कुमारी को बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर आवास योजना का लाभ दिया। उर्मिला देवी को इस आवास योजना का लाभ प्राप्त है। उन्होंने उपायुक्त से कहा कि मृतक आश्रितों की आजीविका, इनके बच्चों की शिक्षा, बालिका के विवाह के लिए सरकार की योजनाओं से आच्छादित किया जाय।






