नगर निगम: भाजपा की सुशीला दुबे निर्विरोध उपसभापति निर्वाचित

झांसी । गत दिवस नगर निगम के कार्यकारिणी सदस्य के चुनाव में सभी 12 कार्यकारिणी सदस्य निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद शुक्रवार को उपसभापति के चुना गया। सभी सदस्यों की आपसी सहमति पर छह बार पार्षद सुशीला दुबे को निर्विरोध उपसभापति निर्वाचित घोषित किया गया।
शुक्रवार को नगर निगम के महारानी लक्ष्मीबाई सभागार में उपसभापति पद के चुनाव को लेकर समस्त कार्यकारिणी सदस्यों ने एकजुट होकर निर्विरोध उपसभापति चुनने सहमति जताई। महापौर बिहारी लाल आर्य की अध्यक्षता में कार्यकारिणी सदस्यों ने एक राय होकर उपसभापति सुशीला दुबे को निर्विरोध चुन लिया गया। उपसभापति बनने के पश्चात निर्वाचन अधिकारी द्वारा उन्हें प्रमाण पत्र दिया गया। सभागार में उपसभापति के चुनाव का विधिवत कार्यक्रम चुनाव अधिकारी के उपस्थिति में संपन्न हुआ।
उल्लेखनीय है कि नगर निगम के वार्ड नंबर 49 से सुशीला दुबे लगातार जीत का परचम लहराते हुए छठवीं बार पार्षद का चुनाव जीता है। गुरुवार को कार्यकारिणी सदस्य के चुनाव में भाजपा के नौ सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए उनमें सुशीला दुबे भी शामिल रही रही। तो वही कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा उपसभापति चुने जाने को लेकर शुक्रवार को उपसभापति पर सुशीला दुबे निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। इस मौके पर सांसद अनुराग शर्मा, महापौर बिहारी लाल आर्य, सदर विधायक रवि शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष मुकेश मिश्रा, पार्षद सुनील नेनवानी, भरत सेन, मुकेश सोनी, प्रदीप कुमार, रमा कुशवाहा, अमित राय, नरेंद्र नामदेव, आशीष चौकसे, आशीष रायकवार, प्रियंका साहू, विकास खत्री, बंटी राजा, महेश गौतम, गोकुल दुबे सहित अन्य पार्षद एवं भाजपा के पदाधिकारियों सहित नगर निगम के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
इस मौके पर महापौर बिहारी लाल आर्य ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा महिलाओं को सम्मान दिया है इस बार भाजपा से उपसभापति पद पर सुशीला दुबे को निर्विरोध विजयी घोषित हुई है।






