उत्तर प्रदेशबाराबंकीराजनीति
पहले अखबारों में हत्या बलात्कार जैसी हिंसात्मक खबरे पढ़ने को मिलती थी: पूर्व उपमुख्यमंत्री त्रिपुरा
बूथ अध्यक्ष के घर खाना खाकर बढ़ाया मान
जन एक्सप्रेस/संवाददाता
- रामनगर-बाराबंकी, विकासखण्ड रामनगर में आयोजित लाभार्थी सम्मेलन का शुभारम्भ मुख्य अतिथि एवं त्रिपुरा राज्य के पूर्व उप मुख्यमंत्री जिश़्नु देव वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। ततपश्चात मुख्य अतिथि ने लाभार्थी सम्मेलन में लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांव के अंतिम व्यक्ति तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का काम किया है। जनधन खातों के माध्यम से शत प्रतिशत लाभ सीधे लाभार्थियों तक पहुंच रहा है। कांग्रेस की सरकार में जाति धर्म और पार्टी देखकर लाभ दिए जाने का काम किया जाता था आज सबका साथ सबका विकास हो रहा है मुख्य अतिथि श्री वर्मा ने आगे कहा कांग्रेस की सरकार में जब एक रुपए दिल्ली से चलता था तब पंद्रह पैसे गांव तक पहुंचता था केंद्र में भाजपा सरकार बनने के बाद सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जन धन योजना के तहत करोड़ों लोगो के बैंक खाते खुलवाने का काम किया। आज उन्हें खातों के माध्यम से शत प्रतिशत धनराशि बिना बिचौलिए के सीधे लाभार्थी तक पहुंचाई जा रही है कांग्रेस सरकार ने गरीबी हटाओ का नारा दिया था गरीबी तो नहीं हटी लेकिन गरीब जरूर हट गए। इसके अलावा जय जवान जय किसान का नारा देने वाली कांग्रेस सरकार शहीदों का स्मारक तक नहीं बनवा सकी।पहले अखबारों में हत्या बलात्कार जैसी हिंसात्मक खबरे पढ़ने को मिलती थी। मोदी सरकार में सबका साथ सबका जैसी खबरे दिखायी दे रही है। भ्रष्टाचार का नामोनिशान मिट गया है। भाजपा जो कहती हैं वह करती हैं। लोगों को रोजगार से जोड़ने एवं आत्मनिर्भर बनाने का जो ऐतिहासिक कार्य हुआ है। वह एक मिसाल है। आगे कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष, सांसद उपेंद्र रावत सहित जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत एवं पूर्व विधायक शरद अवस्थी ने भी अपने संबोधन में सरकार की उपलब्धियां गिनाई। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख संजय तिवारी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने अंत्योदय का जो सपना देखा था उसे साकार करने का काम योगी और मोदी कर रहे हैं यही असली गरीब कल्याण है। गांव के अंतिम छोर पर बसे प्रत्येक व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए देश और प्रदेश की भाजपा सरकार प्रतिबद्ध है। इस मौके पर भाजपा के कार्यकर्ता तथा ब्लाक के अधिकारी कमर्चारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत मे पूर्व डिप्टी सीएम ने जनपद के प्रसिद्ध लोधेश्वर महादेवा पहुंचकर विधि विधान से किया पूजन अर्चन कर विश्व कल्याण की कामना की।
खाना खाकर बढ़ाया मान
लोधेश्वर मंदिर में पूजन अर्चन के बाद त्रिपुरा के पूर्व डिप्टी सीएम रामनगर क्षेत्र के मल्लापुर गांव पहुंचे। जहां पर उन्होंने भाजपा के बूथ अध्यक्ष केशव राम के घर खाना खाकर उनका मान बढ़ाया और प्रत्येक पार्टी के कार्यकर्ताओं को कंधा से कंधा मिलाकर करने की नसीहत दी। खाने मे यहां उन्होंने पालक का रायता,खीर, बाटी चोखा, दाल चावल रोटी का स्वाद लिया।





