नमाज से पहले डीएम-एसपी ने देखी सुरक्षा व्यवस्था

जालौन । जिले में बकरीद का त्योहार हर्षोल्लास के साथ गुरुवार को मनाया जा रहा है। नमाज से ठीक पहले आलाधिकारियों ने तैयारियों और सुरक्षा का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने धर्म गुरुओं से शांति पूर्वक नमाज अता करने की अपील की। उन्होंने कहा कि देश और मुल्क की तरक्की के लिए ईद की नमाज खुशियों के साथ अदा करें। यही सबसे बड़ा त्योहार का योगदान है।
जिलाधिकारी चांदनी सिंह और पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा सुबह लगभग 08 बजे उरई नगर पालिका स्थित मस्जिद में भारी पुलिस बल के साथ पहुंच गए। ईदगाह में नमाज अदा करने की तैयारी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने धर्मगुरुओं को शांति पूर्वक नमाज अदा करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि ईद का त्योहार बहुत ही शांति और स्नेह के साथ मनाया जाए। पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा ने कहा कि कोई भी समस्या हो तो तुरंत अवगत कराया जाए।






