उत्तर प्रदेशबहराइचहेल्थ

दुर्गंधहीन नशा करने वाले वाहन चालकों पर होगी नेपाल पुलिस की नजर

उपकरण से जांच के बाद ही जा सकेंगे वाहन चालक

जन एक्सप्रेस/नबी अहमद
रूपईडीहा, बहराइच। सीमा से लगे नेपाल के बांके जिला पुलिस ने नशे का सेवन कर वाहन चलाने वाले लोगों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। अभी तक शराब पीकर वाहन चलाने वाले लोगों का परीक्षण कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाती रही है। लेकिन अब दुर्गन्धहीन नशाकर वाहन चलाने वाले लोगों को भी चिन्हित करने की तैयारी कर ली गयी है। संदिग्ध वाहन चालकों का परीक्षण करने के लिए एक उपकरण का इस्तेमाल किया जा रहा है। इस उपकरण की जांच के बाद ही वाहन चालकों को जाने की अनुमति दी जा रही है।
नेपाल में अकसर लोग शराब का सेवन कर दुपहिया-चैपहियों वाहनों से फर्राटा भरते रहे है। जिस कारण दुर्घटनाओं में तेजी आयी थी। लेकिन पुलिस ने ऐसे लोगों का परीक्षण कर चिन्हित करने का सिलसिला शुरू किया था। नशे की हालत में पकड़े जाने पर नेपाल पुलिस की ओर से उनके खिलाफ दण्डात्मक कार्रवाई की जाती रही है। लेकिन हाल के वर्षो में नेपाल में अचानक दुर्गंधहीन नशा करने वाले लोगों की संख्या में इजाफा हुआ है। अधिक्तर नेपाल के युवा वर्ग गांजा, अफीम, चरस, चिप्पड़ व स्मैक आदि दुर्गंधहीन मादक द्रव्यों का सेवन करने के बाद दुपहिया-चैपहिया वाहनों से फर्राटा भरने लगे। जिससे दुर्घटनाओं में फिर इजाफा होने लगा। ऐसे दुर्गंधहीन नशा करने वाले लोगों को पुलिस चिन्हित नही कर पा रही थी। जिसको लेकर पुलिस ने ऐसे लोगों को चिन्हित करने के लिए उच्च अधिकारियों से उपकरण की मांग की थी।

नेपाल के बांके जिले के डीएसपी नारायण डांगी ने बताया कि अब शराब व दुर्गंधहीन मादक द्रव्यों का सेवन करने वाले चालकों पर भी शिकंजा कसने की तैयारी पूरी कर ली गयी है। जिले की पुलिस व ट्राफिक पुलिस को मुख्य मार्गो से आवागमन करने वाले दुपहिया व चैपहिया वाहन चालकों को चिन्हित करने के लिए उपकरण दिया गया है। उपकरण से परीक्षण करने के बाद चालकों को आने जाने दिया जायेगा। नशे की हालत में मिलने पर चालकों के खिलाफ दण्डात्मक और कड़ी कार्रवाई की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button