देश

उपद्रवी किसी जाति-धर्म का नहीं होता : उदयभान

फरीदाबाद । हरियाणा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष चौ. उदयभान ने कहा है कि उपद्रवी किसी जाति या धर्म का नहीं होता बल्कि उपद्रवी, उपद्रवी ही होता है और उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही होनी चाहिए, फिर चाहे वह किसी जाति धर्म से ताल्लुक रखता हो। उन्होंने कहा कि नूंह हिंसा की जांच हाईकोर्ट की निगरानी में होनी चाहिए, जिससे कि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके।

उदयभान सोमवार को ओल्ड फरीदाबाद में कांग्रेसी नेता लखन कुमार सिंगला द्वारा आयोजित रामकथा कार्यक्रम में शिरकत करने के उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उदयभान ने कहा कि सीआईडी इंस्पेक्टर विश्वजीत के जारी वीडियो में उन्होंने कहा कि दंगों को लेकर उन्होंने अपने उच्चाधिकारियों को बता दिया था कि यहां हिंसा हो सकती है, लेकिन प्रशासन व सरकार मौन रही, जबकि लोगों को सुरक्षा देने का काम सरकार का होता है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय राज्यमंत्री ने भी स्पष्ट कहा कि धार्मिक यात्रा में बंदूक, तलवारें ले जाने का क्या औचित्य है, इसकी जांच होनी चाहिए और जिन्होंनें कानून की अवहेलना की है, उनको सजा मिलनी चाहिए।

उदयभान ने कहा कि नूंह हिंसा में हिन्दू हो या मुसलमान दोनों ही समुदायों का नुकसान हुआ है इसलिए दोनों हो एक ही आइने से देखना गलत है, एक ही दृष्टिकोण दोनों के लिए अपनाना होगा और जांच करनी होगी कि कौन दोषी है और जो दोषी है उसे सजा मिलनी चाहिए। उदयभान ने कहा कि एक तरफ गृहमंत्री मोनू मानेसर को क्लीनचिट देते है, जबकि उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज है और दूसरी तरफ उसकी गिरफ्तारी में सहयोग की बात करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button