देश

उपायुक्त ने स्वतंत्रता दिवस की फाइनल रिहर्सल में किया ध्वजारोहण

फरीदाबाद । जिला उपायुक्त विक्रम सिंह ने रविवार को 77 वें जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस की फाइनल रिहर्सल में ध्वजारोहण किया। फाइनल रिहर्सल में स्वतंत्रता दिवस समारोह के सफल आयोजन के लिए डीसी विक्रम सिंह ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियो को दिशा-निर्देश दिए। वहीं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों में पांच टीमें जिलास्तरीय समारोह में फरीदाबाद हैलीपैड ग्राउंड पर और पांच टीमें बडख़ल में तथा अन्य टीमों ने बल्लबगढ में फूलड्रैस रिहर्सल में प्रस्तुतियां दी।

बडख़ल और बल्लभगढ़ में एसडीएम पंकज सेतिया और त्रिलोक चंद ने फाइनल रिहर्सल में ध्वजारोहण किया। स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर जिला प्रशासन द्वारा पुख्ता तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जहां पांच सांस्कृतिक टीमें जिला स्तरीय समारोह में फरीदाबाद हैलीपैड ग्राउंड और उपमण्डल स्तर पर पांच टीमें बडख़ल में तथा अन्य टीमें बल्लबगढ में फूलड्रैस रिहर्सल में प्रस्तुतियां दी गई।

जहां डीसी स्वयं ने परेड की सलामी ली। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय व उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की फाइनल रिहर्सल आज/ रविवार को सेक्टर-12 स्थित हेलीपैड ग्राउंड में आयोजित की गई है । इसके अलावा सबडिविजनल स्तर पर बल्लभगढ़ के दशहरा ग्राउंड में बल्लभगढ़ में और बडख़ल के लिए बडख़ल के दशहरा ग्राउंड में फाइनल रिहर्सल आयोजित की गई हैं। बता दें कि इस बार जिलास्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में फरीदाबाद में प्रदेश के प्रिंटिंग एवं स्टेशनरी राज्यमंत्री संदीप सिंह ध्वजारोहण करेंगे, बल्लभगढ़ में विधायक सीमा त्रिखा व बडख़ल में विधायक दीपक मंगला ध्वजारोहण करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button