देश

डुमरी विस सीट पर उप चुनाव में झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन और अविनाश पांडेय करेंगे प्रचार

रांची । डुमरी विधानसभा सीट पर उप चुनाव पांच सितंबर को है। सत्ता और विपक्ष पूरी जोर लगा रहे हैं। यह सीट दोनों पक्षों के लिए कई मायनों में खासा महत्व रखता है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि चुनाव में फतह के लिए स्व. जगरनाथ महतो के काफी करीबी रहे शिबू सोरेन ने क्षेत्र में उतरने का निर्णय लिया है।

पूरे चुनावी अभियान का नेतृत्व खुद शिबू सोरेन करेंगे। इतना ही नहीं नये गठबंधन ‘इंडिया’ के करीब-करीब सभी दलों के नेता चुनाव अभियान में उतरेंगे। पार्टी ने स्टार प्रचारकों की सूची तैयार कर ली है, जिसमें ‘इंडिया’ गठबंधन दल के कई नेताओं को शामिल किया गया है। कुल 36 नेता इस चुनावी अभियान का मोर्चा विभिन्न क्षेत्रों में संभालेंगे। इसके अतिरिक्त जो नेता स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल नहीं हैं, वह भी डुमरी में चुनाव प्रचार करेंगे।

सरकार और ‘इंडिया’ गठबंधन के स्टार प्रचारकों में झामुमो केंद्रीय अध्यक्ष एवं राज्य समन्वय समिति के अध्यक्ष शिबू सोरेन, मुख्यमंत्री एवं पार्टी कार्यकारी अध्यक्ष शिबू सोरेन, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय, कांग्रेस विधायक दल नेता और मंत्री आलमगीर आलम, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, झामुमो के मंत्री चंपई सोरेन, हफीजुल हसन, जोबा मांझी, मिथिलेश ठाकुर, कांग्रेस के डॉ रामेश्वर उरांव, मंत्री बन्ना गुप्ता, बादल पत्रलेख, राजद नेता और मंत्री सत्यानंद भोक्ता, झामुमो सांसद विजय हांसदा, विधायक सरफराज अहमद, बसंत सोरेन, सुदिव्य कुमार सोनू, मथुरा प्रसाद महतो, सीता सोरेन, कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव, अंबा प्रसाद, कुमार जयमंगलम, दीपिका सिंह पांडेय, माले विधायक विनोद सिंह आदि शामिल हैं।

इनके अलावा विभिन्न दलों के नेताओं में राजद प्रदेश अध्यक्ष संजय यादव, जदयू प्रदेश एवं राज्यसभा सांसद खीरू महतो, झामुमो नेता विनोद कुमार पांडेय, सुप्रियो भट्टाचार्य, योगेंद्र प्रसाद, अभिषेक प्रसाद पिंटू, कांग्रेस नेता ममता देवी, कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की सहित संजय यादव, निजामुद्दीन अंसारी भी स्टार प्रचारक की लिस्ट में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button