देश

पीडि़त निवेशकों ने पूर्व मंत्री को मांग पत्र सौंपकर विस में आवाज उठाने की लगाई गुहार

भिवानी । पीएसीएल सहित अन्य चीटफंड कंपनियों के फ्रॉड के शिकार हुए पीडि़त निवेशक अपने खून-पसीने की मेहनत की कमाई को वापिस लेने की मांग को लेकर पिछले 8 वर्षो से दर-दर भटकने को मजबूर हो रहे है। जल्द ही उन्हें उनका रूपया वापिस नहीं मिला तो वे अपने वोट की ताकत भाजपा को दिखाने का काम करेंगे। यह बात ऑल इंडिया इन्वेस्टर आर्गेनाईजेशन (एआईएसओ) के बैनर तले रविवार को स्थानीय हुड्डा पार्क में आयोजित हुई पीएसीएल सहित अन्य चीट फंड कंपनियों के पीडि़त निवेशकों की बैठक में एआईएसओ के जिला प्रधान रामजस ने कही।

बैठक के उपरांत पीडि़त निवेशकों ने पूर्व मंत्री एवं विधायक किरण चौधरी को मांगपत्र सौंपा तथा विधानसभा में आवाज उठाकर पीडि़त निवेशकों को न्याय दिलाने की गुहार लगाई। किरण चौधरी की तरफ से उनके पीए गुणपाल ने मांगपत्र लिया। इस मौके पर जिला प्रधान रामजस ने कहा कि देश भर के 42 करोड़ निवेशकों को पीएसीएल सहित अन्य चीट फंड कंपनियों ने हजारों करोड़ रूपये की चपत लगाने का काम किया, जिसमें अकेले पीएसीएल के देश भर में 6 करोड़ ग्राहकों को करीबन 49 हजार 100 करोड़ रूपये की चपत लगी। जिसके बाद से वर्ष 2016 पीडि़त निवेशक दर-दर की धूल फांकने को मजबूर हो रहे है। उन्होंने बताया कि इस मामले में न्यायालय ने 2 फरवरी 2016 को पीएसीएल की प्रॉपर्टी को नीलाम कर निवेशकों को उनका रूपया लौटाए जाने के आदेश दिए थे, जिसके बावजूद भी करीबन 8 वर्ष बीत जाने के बाद भी पीडि़त निवेशकों को उनका रूपया नहीं मिला है तथा उनकी स्थिति बद से बदत्तर होती जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button