चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तार,दो मोटरसाइकिलें बरामद

जन एक्सप्रेस/संवाददाता
मसौली-बाराबंकी। चेकिंग के दौरान मसौली पुलिस ने एक मोटरसाइकिल चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर उनके पास चोरी की दो बाईके बरामद की है। साथ ही पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष अभिषेक तिवारी के संयोजन मे चौकी प्रभारी त्रिलोकपुर रणजीत यादव, उपनिरीक्षक नरेंद्र द्विवेदी, हेड कांस्टेबल प्रशांत त्रिपाठी, शिवकांत, आकाश मौर्य ने शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे ग्राम हबीबपुर के निकट वाहन जांच कर रहे थे। तभी त्रिलोकपुर की ओर से जा रहे बाईक सवार को रोकने की कोशिश की तो बाइक सवार तेज रफ्तार मे भाग निकला। जिसे पुलिस ने दौड़ाकर गांव मे पंकज मिश्रा के घर के सामने पकड़ लिया। पुलिस की पकड़ मे आया युवक रामनगर थाना क्षेत्र के ग्राम अशोकपुर थाल निवासी अनुज कुमार यादव पुत्र मुरलीधर यादव है।
जिसके कब्जे से बरामद मोटरसाइकिल नम्बर यूपी 32 एलसी 7432 को आरोपी ने लखनऊ से चोरी की थी। वहीं दूसरी मोटर साइकिल नम्बर यूपी 41 यू 9398 को 16 अगस्त को यूनियन बैंक शहाबपुर के सामने से चोरी किया था। जिसे बेचने के लिए बाराबंकी रेलवे स्टेशन पर गया था। पुलिस को देखकर बाईक को छोड़कर भागने लगा था। लेकिन पुलिस ने फुर्ती दिखाते हुए आरोपी को पकड़कर जेल भेज दिया।






