उत्तर प्रदेश

हापुड़ घटना के विरोध में जनपद के वकीलों का तीसरे दिन भी तालाबंदी

बिजनौर । उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के आह्वान पर हापुड़ में निहत्थे वकीलों के साथ पुलिस द्वारा की गई मारपीट के विरोध में जिला बार एसोसिएशन बिजनौर ने हड़ताल के तीसरे दिन भी न्याय कार्य का बहिष्कार किया।

जनपद में एमसीए कोर्ट, किशोर न्यायालय, कलेक्ट्रेट, लेबर कोर्ट, जनपद न्यायालय आदि का अधिवक्ताओं द्वारा बहिष्कार किए जाने से अदालतें ठप्प पड़ी रहीं। जेल से वादकारियों को लेकर आ रही गाड़ी को भी अधिवक्ताओं ने अंदर नहीं जाने दिया । वकीलों ने जजी चौक पर एक घंटा जाम लगाते हुए डीजीपी तथा मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

जजी गेट पर जाम लगाकर बैठे वकीलों ने चेतावनी दी कि अगर भविष्य में किसी भी वकील के साथ अशोभनीय व्यवहार किया गया तो उसका उसी भाषा में जवाब दिया जाएगा।

जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एसके बबली ने कहा कि जनपद में अधिवक्ताओं का साढे छह हजार का समूह है। आवश्यकता पड़ेगी तो हम अपने सम्मान के लिए निपटने को तैयार हैं। भारतीय किसान यूनियन ने भी वकीलों के आंदोलन को समर्थन दिया है।

एसके बबली तथा संजय कुमार एडवोकेट के नेतृत्व में न्यायालय के दोनों गेटों पर वकीलों ने धरना दिया।

उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष व वर्तमान सदस्य बलवंत सिंह एडवोकेट ने भी धरने को अपना पूर्ण समर्थन दिया। इस धरने में संगठन के महासचिव संजय कुमार वरिष्ठ उपाध्यक्ष गुल सिताब, लोकेंद्र सिंह निप्रेद्र सिंह, परविंदर चौहान, तुषार चौधरी, विपुल कुमार, ताल्हा मकरानी, चौधरी सचिन, नवदीप सिंह ,अजीत चौधरी, संदीप कुमार, लक्ष्मण प्रजापति, रघुनाथ कश्यप, संदीप कुमार, मोहम्मद शारिक, आदर्श पाल सिंह, ओमपाल सिंह, तपेश कुमार राजपूत, कफिल अहमद, राखी शर्मा, राखी राजपूत, सविता सिंह, संगीत चाहल राघवेंद्र मलिक, जैनब परवीन, नईम अहमद, ममता शर्मा आदि वकील बड़ी संख्या में मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button