देश

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रामदेवरा में बाबा की समाधि के दर्शन किए

जैसलमेर । मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शनिवार को धार्मिक नगरी रामदेवरा पहुंचे। हेलीपैड पर जैसलमेर विधायक रूपा राम, कैबिनेट मंत्री सालेह मोहमद, कलेक्टर आशीष गुप्ता, पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान व अन्य जन प्रतिनिधी, पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे।

हेलीपैड से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रामदेवरा मंदिर परिसर में पहुंचकर लोक देवता बाबा रामदेव की समाधि की पूजा अर्चना कर प्रदेश एवं देश में अमन चैन और खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि बाबा रामदेव को सभी धर्मों के लोग मानते हैं। यहां कई अन्य राज्यों से भी लोग दर्शन करने आते हैं। यह आस्था का बड़ा केंद्र है। रामदेवरा में मंदिर और उसके आसपास के क्षेत्र में विकास हुआ है।

। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शनिवार को धार्मिक नगरी रामदेवरा पहुंचे। हेलीपैड पर जैसलमेर विधायक रूपा राम, कैबिनेट मंत्री सालेह मोहमद, कलेक्टर आशीष गुप्ता, पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान व अन्य जन प्रतिनिधी, पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे।

हेलीपैड से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रामदेवरा मंदिर परिसर में पहुंचकर लोक देवता बाबा रामदेव की समाधि की पूजा अर्चना कर प्रदेश एवं देश में अमन चैन और खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि बाबा रामदेव को सभी धर्मों के लोग मानते हैं। यहां कई अन्य राज्यों से भी लोग दर्शन करने आते हैं। यह आस्था का बड़ा केंद्र है। रामदेवरा में मंदिर और उसके आसपास के क्षेत्र में विकास हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button