अपराधउत्तर प्रदेशकानपुर

रोनिल सरकार हत्याकांड:  दो आरोपियों को चकेरी पुलिस ने किया गिरफ्तार

जन एक्सप्रेस
कानपुर नगर । बीते वर्ष घटित हुए थाना चकेरी स्थित डॉक्टर वीरेंद्र स्वरुप एजुकेशन सेंटर के छात्र रोनिल सरकार के हत्याकांड में शामिल दो और आरोपियों को  चकेरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
कानपुर पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार
घटना के संबंध में थाना  चकेरी पर रोनिल सरकार की हत्या के संबंध में दर्ज मुकदमे  आरोपी साहिल यादव पुत्र मोहर सिंह यादव वा  ईशू यादव पुत्र स्व0 अगस्त पाल सिंह यादव को बीते दिन रविवार को  मुखबिर खास की सूचना पर मलिक गेस्ट हाउस से पहले गांधी ग्राम जाने वाली सडक थाना चकेरी के पास से  समय करीब 07.20 बजे गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार करने वाली टीम के अधि०/कर्म० गणः प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार दुबे, उ0नि0 राजेश कुमार यादव, हे0का0 गौरव यादव, हे0का0 विनोद कुमार सिंह, का0 धर्मेन्द्र तिवारी, का0 मो० सुहेल, का0 दिलीप कुमार यादव, चालक सुरेन्द्र नाथ पाण्डेय शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button