देश

गणेश विसर्जन को लेकर 30 शाम से एक अक्टूबर को शहर के कई मार्ग रहेंगे प्रतिबंधित

रायपुर । रायपुर शहर में स्थापित गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन कार्यक्रम चल समारोह का मुख्य कार्यक्रम 30 सितम्बर को रात में होना प्रस्तावित है। चल समारोह कार्यक्रम के दौरान आयोजकों द्वारा आकर्षक झांकियों के साथ गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन हर्षोल्लास से किया जाता है।

चल समारोह को देखने के लिए रायपुर शहर से तथा आस- पास के ग्रामीण जन लाखों की संख्या में एकत्रित होते हैं। 30 सितम्बर को संध्या से गणेश प्रतिमाओं व झांकियांं शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आकर राठौर चौक में एकत्रित होना प्रारंभ हो जाती है जो राठौर चौक-एमजी रोड-शारदा चौक-जयस्तंभ चौक-मालवीय रोड-चिकनी मंदिर-कोतवाली चौक-सदर बाजार-सद्दाणी चौक-सत्तीबाजार-कंकाली तालाब-पुरानी बस्ती थाना के सामने से होकर लाखेनगर चौक-सुन्दरनगर,-रायपुरा चौक होकर महादेव घाट, खारून नदी में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन होगा।

गणेश विसर्जन पश्चात् वापसी मार्ग

महादेव घाट विसर्जन स्थल से गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन पश्चात वाहनों की वापसी महादेव घाट तिराहा से एनीकट मार्ग – भाठागांव- भाटागॉव चौक-रिंग रोड-01 होकर होगा। 30 सितंबर से 1 अक्टूबर तक गणेश विसर्जन कार्यक्रम के दौरान सभी प्रकार के माल वाहक वाहनों का आवागमन रायपुरा चौक से महादेव घाट अमलेश्वर नदी पुल तक रोक दिया जायेगा। अमलेश्वर से रायपुर की ओर आवागमन करना है वे अमलेश्वर-कुम्हारी-टाटीबंध होकर अथवा खुड़मुड़ा-भाठागांव- भाठागांव चौक होकर आवागमन कर सकते हैं।

30 सितंबर को मुख्य गणेश विसर्जन चल समारोह के दौरान जन समुदाय की उपस्थिति की सुरक्षा तथा आवागमन को सुचारू बनाये रखने हेतु चल समारोह मार्ग पर सभी प्रकार के मालवाहक वाहनों का आवागमन एवं पार्किग 30 सुबह से ही पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। चल समारोह को सूचारू रूप से चलाने के दृष्टिकोण से निम्नलिखित प्वाइन्टों पर से शहर की ओर आने वाले सभी प्रकार के भारी/मध्यम माल वाहक वाहनों का 30 सितंबर सुबह से एक अक्टूबर को चल समारोह समाप्ति तक टाटीबध चौक, भनपुरी तिराहा, रायपुरा चौक, पचपेढ़ी नाका चौक, संतोषी नगर चौक, महासमुन्द बेरियर, विधानसभा रोड व्हीआईपी तिराहा, कांशीराम नगर चौक, भाठागांव चौक, रिंग रोड 01 से शहर की ओर समस्त प्रवेश मार्ग व रिंग रोड 02 से शहर की ओर सभी प्रवेश मार्ग में प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button