देश

सीमा पर दो किलोग्राम सोने के साथ बीएसएफ ने तस्कर को रंगे हाथो पकड़ा

कोलकाता । पश्चिम बंगाल से सटी भारत-बांग्लादेश सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने उत्तर 24 परगना जिला अंतर्गत घोजाडांगा में बड़ी मात्रा में सोने की तस्करी नाकाम किया है। दो किलोग्राम सोना के साथ तस्कर को धर दबोचा है। जब्त सोने की कुल कीमत एक करोड़ 25 लाख 86 हजार 585 रुपये आंकी गई है।

एक संदिग्ध स्कूटी सवार जो घोजाडांगा (दक्षिणपाड़ा) से इटिंडा बाजार की तरफ जा रहा था। तलाशी के दौरान स्कूटी की फ़िल्टर बॉक्स के पास बने इम्प्रोवाइज कैविटी से दो सोने की ईंट तथा तीन गोल्ड बिस्कुट मिले। इसके बाद जवानों ने तश्कर को पकड़ लिया और सोने को जब्त कर लिया। पकड़े गए तस्कर की पहचान कौशिक सरकार (33) के तौर पर हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button