
जन एक्सप्रेस/मुम्बई। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री रामानुग्रह ट्रस्ट मुम्बई द्वारा संचालित श्री रामानुग्रह धाम आश्रम ईश्वरीगंज बिठूर कानपुर उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस समारोह कार्यक्रम में दिनांक 21 अक्टूबर 2023 से 28 अक्टूबर 2023 तक श्रीमद् भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ संपन्न होगा। जिसमें मुख्य कथा व्यास प्रयागराज धर्म प्रांत के आचार्य अप्रमेय प्रपन्नाचार्य महाराज के मुखारविंद से संगीतमय कथा श्रवण करने का संयोग बना है।
उक्त जानकारी (आश्रम संस्थापक/परमाध्यक्ष) परम पूज्य महामंडलेश्वर स्वामी विनय स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज ने प्रेस वार्ता में दी।
28 अक्टूबर शनिवार को शरद पूर्णिमा के पुनीत पर्व पर भागवत कथा पूर्णाहुति हवन महायज्ञ के साथ – साथ विशाल भण्डारा भी आयोजित किया गया है। इस अवसर पर उपस्थित साधु संतों एवं वरिष्ठ समाजसेवियों को सम्मानित किया जाएगा




