देश

देश के 12 राज्यों में कोविड-19 के उपस्वरूप जेएन.1 के सामने आए 827 मामले….

नई दिल्ली। देश के 12 राज्यों में अब तक कोविड-19 के उपस्वरूप जेएन.1 के कुल 827 मामले सामने आए हैं। आधिकारिक सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र से 250, कर्नाटक से 199, केरल से 155, गोवा से 49, गुजरात से 36, आंध्र प्रदेश और राजस्थान से 30-30, तमिलनाडु और तेलंगाना से 26-26, दिल्ली से 22, ओडिशा से तीन और हरियाणा से एक मामला सामने आया है।

अधिकारियों ने बताया कि यद्यपि संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं और देश में जेएन.1 उपस्वरूप के मामले सामने आए हैं लेकिन अभी इन्हें लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि अधिकतर लोग घर पर ही उपचार कराने को तरजीह दे रहे हैं जिससे ऐसे संकेत मिलते हैं कि संक्रमण ज्यादा घातक नहीं है। देश में कोविड के मामले बढ़ने और जेएन.1 उपस्वरूप के मामले सामने आने के बीच केन्द्र ने राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों को सतर्कता बरतने को कहा है।

राज्यों से संशोधित निगरानी रणनीति के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा साझा की गई विस्तृत परिचालन दिशानिर्देशों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button