कानपुर

सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने के लिए बैठक

जन एक्सप्रेस संवाददाता
कानपुर नगर। संयुक्त विपक्षी दलों की बैठक सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने के लिए सिविल लाईन में हुई।
कॉमरेड सुभाषिनी अली के आवास पर संपन्न बैठक में प्रमुख रूप से कांग्रेस, सपा, सी पी एम, सी पी आई, रालोद के अलावा विभिन्न सामाजिक और धार्मिक प्रतिनिधियों के रूप में उपस्थित वक्ताओं ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार द्वारा सामाजिक और आर्थिक आंदोलनों को तोडऩे का कार्य किया जा रहा है।जिससे भ्रामक प्रचार प्रसार कर कार्यकर्ताओ पर विभिन्न धाराएं लगा कर परेशान किया जा सकता है।
सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए रणनीति बनाते हुए शहर में मौन रहकर जुलूस निकाल कर जनता को संदेश दिया जाएगा इसकी शुरुआत 7 फरवरी रविवार को गांधी प्रतिमा फूलबाग में तख्तियां लिए मौन धरना दिया जाएगा। ताकि देश में अखंडता और एकता कायम रहे। बैठक की अध्यक्षता डॉक्टर इमरान अध्यक्ष सपा ने की। संचालन सुरेश गुप्ता संयोजक संयुक्त विपक्षी मोर्चा ने किया। बैठक में प्रमुख रूप से सुभाषिनी अली,नौशाद आलम मंसूरी, अमिताभ बाजपेई,अरविंद राज स्वरूप, छोटे नरौना सुरेश गुप्ता, मो उस्मान, अशोक तिवारी, हरविंदर सिंह लार्ड, धनी राव पैंथर, आर पी कनौजिया, राम प्रकाश राय, असित कुमार सिंह, मो वशी, आदि शामिल रहे।

JAN EXPRESS

जन एक्सप्रेस न्यूज़ – सच दिखाने की ज़िद हमारा उद्देश्य है आपको सही और निष्पक्ष खबरों से जोड़ना। जन एक्सप्रेस न्यूज़ यूट्यूब चैनल पर आप पाएंगे ताजा खबरें, विशेष रिपोर्ट, और सामाजिक मुद्दों पर गहन विश्लेषण। यहां हर खबर को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पेश किया जाता है। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने और समाज के हर कोने से जुड़ी सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजनीति, समाज, शिक्षा, और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें जन एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। 📢 सच दिखाने की ज़िद, हर सच के साथ! सब्सक्राइब करें और हर खबर से अपडेट रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button