jaunpurउत्तर प्रदेशराज्य खबरें

स्टेट बैंक में केवाईसी न होने से उपभोक्ता परेशान

फार्म न मिलने के कारण बिना रकम निकाले घर वापस लौटना पडा

जन एक्सप्रेस/जौनपुर :  स्थानीय एसबीआई बैंक में केवाईसी न होने के कारण उपभोक्ता परेशान है। सुबह से ही घण्टों लाईन में खड़े दर्जनों उपभोक्ताओं को दोपहर में बताया गया कि बैंक में केवाईसी फॉर्म नही है। कल आना। इस समय लगन विवाह का सीजन चल रहा है। घर में शादी पड़ी है और उपभोक्ता बैंक से अपना ही पैसा नही निकाल पा रहे है। कारण कि खाते का संचालन केवाईसी न होने के कारण बन्द है।

बिना रकम निकाले घर वापस लौटना पड़ा 

गुरुवार को दर्जनो उपभोक्ताओं को केवाईसी फार्म न मिलने के कारण बिना रकम निकाले घर वापस लौटना पड़ा  । कई लोगों को दो से तीन तीन घंटे लाईन में खड़े होने के बाद भी केवाईसी नहीं किया गया। बैंक की तरफ से कहा गया कि कल आइये।उपभोक्ताओं का कहना है कि केवाईसी के नाम पर बैंक में बार बार दौड़ाया जाता है।

इस सम्बन्ध में शाखा प्रबन्धक रोहित रंजन ने बताया कि केवाईसी फार्म की कमी है। शुक्रवार से उपभोक्ताओं को केवाईसी से सम्बंधित कोई असुविधा नही होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button