अपराधउत्तर प्रदेशलखनऊ
पुष्पांजलि अस्पताल के पास प्रतिबंधित गौवंश का सिर मिला

जन एक्सप्रेस।लखनऊ । सुशान्त गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र के साई दाता रोड स्थित पुष्पांजलि अस्पताल के पास प्रतिबंधित गौवंश का सिर मिला है। इस घटना ने इलाके में तनाव पैदा कर दिया है और माहौल खराब करने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई की है।
डी सी पी एसीपी मौके पर पहुंचे, मामला दर्ज कर जांच शुरू
घटना की जानकारी मिलते ही डीसीपी और एसीपी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से गौवंश के सिर को जब्त कर लिया और इस संदर्भ में मामला दर्ज किया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह साज़िश लग रही है और इस मामले को जल्द ही सुलझाया जाएगा






