उत्तराखंडदेहरादून

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: भाजपा ने जिला पंचायत प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की

5 जुलाई से पहले सभी नाम होंगे घोषित, ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सीटों पर भी उतारे जाएंगे पार्टी कार्यकर्ता

जन एक्सप्रेस/देहरादून(उत्तराखण्ड) : उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में भाजपा ने बुधवार देर रात जिला पंचायत सदस्य पदों के लिए समर्थित प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है।

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि संभावित नामों पर व्यापक विचार-विमर्श के बाद पार्टी ने प्रत्याशियों की घोषणा शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि 5 जुलाई से पहले सभी क्षेत्रों में पार्टी समर्थित प्रत्याशियों की सूची चरणबद्ध तरीके से जारी कर दी जाएगी।

ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत समिति पर भी फोकस:
भट्ट ने स्पष्ट किया कि भाजपा केवल जिला पंचायत तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत समिति के चुनाव में भी अपने समर्पित कार्यकर्ताओं को मैदान में उतारेगी। पार्टी का उद्देश्य हर स्तर पर संगठन की भागीदारी सुनिश्चित करना है।

विधायकों को सौंपी गई ज़िम्मेदारी:
उन्होंने यह भी बताया कि पार्टी के सभी विधायक और जनप्रतिनिधि पंचायत चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। हर बूथ और ग्राम स्तर पर मजबूत नेटवर्क तैयार कर चुनाव को संगठनात्मक शक्ति से जीतने की रणनीति बनाई गई है। भाजपा की ओर से प्रत्याशियों की सूची जारी होने के साथ ही उत्तराखंड में पंचायत चुनाव की राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि अन्य दलों की रणनीति क्या होती है और भाजपा अपनी मजबूत पकड़ को किस हद तक कायम रख पाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button