डीएम के आदेश की उड़ाई धज्जियां, एक बार नही बार बार
भारी बारिश के कारण स्कूल छुट्टी के आदेश के बाद भी खुला रहा उड्डयन एकेडमी स्कूल

जन एक्सप्रेस/ शाहगंज: शाहगंज नगर के पुराना चौक स्थित उड्डयन एकेडमी स्कूल एक फिर चर्चा में है कारण इनके ऊपर किसी भी अधिकारी के आदेश निर्देश का कोई असर नही होता है और न ही ये अधिकारियों के निर्देशों का पालन करती हैं।इनका अपना कानून है।अपना नियम है।इनके ऊपर एक कहावत बहुत सटीक बैठती है की “न खाता न बही”ये जो कहें वही सही”।
दरअसल में शनिवार को जनपद में भारी वर्षा को देखते हुए जिलाधिकारी ने जनपद के सभी कक्षा 12 तक के विद्यालय बन्द करने का आदेश दिया था।मगर इस आदेश को नगर के पुराना चौक स्थित उड्डयन एकेडमी स्कूल की संचालिका संगीता जायसवाल मानने को तैयार नही है।और यह पहली बार नही है।इसके पूर्व में भी डीएम के छुट्टी होने के आदेश के बाद भी स्कूल खोला गया।बार बार उच्च अधिकारियों के आदेश की अवहेलना करने का दुस्साहस कई सवाल खड़ा करता है।की अधिकारियों के आदेश के बाद भी आखिर किसके सह और संरक्षण पर छुट्टी के आदेश के बाद भी स्कूल खुलता है।जबकि इसकी जानकारी खण्ड शिक्षा अधिकारी को भी रहती है।इसके बावजूद अब तक स्कूल संचालिका के ऊपर कोई कार्यवाई नही हुई।
सवाल उठता है की जब भारी बारिश के कारण स्कूल बंद का आदेश है फिर स्कूल खुलता है।ऐसे हालात में अगर नौनिहालों के साथ कुछ घटना-दुर्घटना होता है तो उसका ज़िम्मेदार कौन होगा।
गणेश उत्सव मनाने आये थे बच्चे-संगीता जायसवाल
जब इस सम्बन्ध में उड्डयन स्कूल की संचालिका संगीता जायसवाल से पूछा गया तो उन्होंने कहा की बच्चे आये थे गणेश उत्सव मनाने के लिए।
डीएम के आदेश का हवाला देने के सवाल पर उन्होंने गोलमोल जवाब देकर सवाल को टाल दिया।
मांगा जाएगा स्पष्टीकरण-खण्ड शिक्षा अधिकारी
वहीं जब खण्ड शिक्षा अधिकारी बसन्त शुक्ला से इस बाबत बात की गई तो उन्होंने कहा की अभी अभी जानकारी मिली है स्कूल संचालिका से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।जब खण्ड शिक्षा अधिकारी से कहा गया की एक नही बार बार अधिकारियों के आदेशों का उलंघन किया जा चुका है।तो उन्होंने वही रटा रटाया जवाब दिया की स्पष्टी करण मांगा जाएगा।






