उत्तर प्रदेशजौनपुरराज्य खबरें

संदिग्ध ड्रोन उड़ाने वाला युवक गिरफ्तार, ड्रोन व रिमोट बरामद

जनता में भय फैलाने की कोशिश, पुलिस ने की तत्काल कार्रवाई

जन एक्सप्रेस/जौनपुर: जौनपुर थाना मड़ियाहूँ पुलिस ने रविवार को संदिग्ध रूप से उड़ रहे एक ड्रोन की सूचना पर तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में की गई।
जानकारी के अनुसार, उपनिरीक्षक नान्हू यादव को सूचना मिली कि ग्राम शीतलगंज के पास एक संदिग्ध ड्रोन जैसी वस्तु उड़ती देखी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और संदिग्ध ड्रोन को अपने कब्जे में लिया।

मौके से प्रियाशू चौरसिया पुत्र महेश चौरसिया निवासी शीतलगंज थाना मड़ियाहूँ को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने बताया कि उसने यह ड्रोन मुम्बई से 5000 रुपये में खरीदा था और मनोरंजन के लिए उड़ा रहा था।

हालांकि, ड्रोन उड़ने से आसपास के लोगों में भय और भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मु0अ0सं0 456/25 धारा 353(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की।

पुलिस ने कहा कि इस तरह की संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क निगरानी रखी जा रही है ताकि किसी भी प्रकार की अफवाह या असुरक्षा की स्थिति उत्पन्न न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button