उत्तराखंडहरिद्वार

डॉ. चिन्मय पंड्या ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से की मुलाकात, राष्ट्रीय आयोजनों पर हुई सार्थक चर्चा

जन एक्सप्रेस हरिद्वार।(चंद्रप्रकाश बहुगुणा): अखिल विश्व गायत्री परिवार के युवा प्रतिनिधि डॉ. चिन्मय पंड्या का दिल्ली में यात्रा आध्यात्मिक, सामाजिक और राष्ट्रीय महत्व के संवादों से विशेष रूप से समृद्ध रहा। उन्होंने केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री  शिवराज सिंह चौहान तथा भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  जेपी नड्डा की धर्मपत्नी श्रीमती मल्लिका नड्डा से सौहार्दपूर्ण भेंट की।प्रतिकुलपति डॉ चिन्मय पण्ड्या की केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री  शिवराज सिंह चौहान से भेंट प्रेरणादायी एवं सौहार्दपूर्ण रही। डॉ पंड्या ने केन्द्रीय मंत्री  सिंह को जन्मशताब्दी समारोह २०२६ हेतु आमंत्रित किया। इस दौरान डॉ पण्ड्या एवं श्री सिंह के बीच कृषि-आधारित नवाचार, ग्रामीण विकास, युवा नेतृत्व, तथा सामाजिक पुनर्निर्माण में आध्यात्मिक मूल्यों की भूमिका पर गहन और सार्थक चर्चा हुई। जन्मशताब्दी समारोह २०२६ का यह विराट आयोजन परम वंदनीया माताजी की जन्मशताब्दी वर्ष की पावन छाया में आयोजित हो रहा है और इसे समाज-निर्माण, संस्कार-विकास तथा मूल्यनिष्ठ नेतृत्व की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।इससे पूर्व उन्होंने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  जेपी नड्डा की धर्मपत्नी  मल्लिका नड्डा से चर्चा की। यहाँ उन्होंने आत्मीय एवं गरिमामय वातावरण में अपने विचार साझा किया। इस अवसर पर डॉ पंड्या ने परम वंदनीया माताजी की जन्म शताब्दी तथा दिव्य अखंड दीपक की शताब्दी के उपलक्ष्य में प्रस्तावित राष्ट्रीय स्तर के विशेष आयोजनों की रूपरेखा साझा की। श्रीमती नड्डा ने इन आयोजनों की सराहना करते हुए इसमें सहर्ष सम्मिलित होने की स्वीकृति प्रदान की। डॉ. पंड्या ने उन्हें माँ गायत्री का पावन चित्र एवं माँ गंगा का पवित्र जल भेंट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button