उत्तराखंड

दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा” अंकिता हत्याकांड पर बीजेपी सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत की दो टूक

महिलाओं से जुड़ा गंभीर अपराध, कानून सभी के लिए समान: त्रिवेंद्र रावत

जन एक्सप्रेस/उत्तराखंड: बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर राजनीतिक माहौल लगातार गरमाया हुआ है। विपक्ष सड़कों पर उतरकर सरकार को घेर रहा है, वहीं इस बीच हरिद्वार से बीजेपी सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का कड़ा बयान सामने आया है।
त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अंकिता हत्याकांड को अत्यंत गंभीर मामला बताते हुए कहा कि यह महिलाओं से जुड़ा विषय है, जो समाज की आधी आबादी का प्रतिनिधित्व करती हैं। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि इस तरह के अपराध समाज की छवि को धूमिल करते हैं और किसी भी हाल में दोषियों को छोड़ा नहीं जाना चाहिए।बीजेपी सांसद ने कहा कि यह मामला वर्तमान में न्यायालय में विचाराधीन है, इसलिए सरकार किसी प्रकार का हस्तक्षेप नहीं कर सकती। उन्होंने भरोसा दिलाया कि मामले की गहराई से जांच होनी चाहिए और कानून अपना काम करेगा।
त्रिवेंद्र रावत ने दो टूक कहा,“चाहे दोषी मेरा अपना बच्चा हो या भाई, कानून सभी के लिए समान है। गलत काम करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाना चाहिए।”उन्होंने यह भी बताया कि घटना के समय उन्हें व्यक्तिगत रूप से गहरा दुख और पीड़ा हुई थी। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं पूरे समाज पर धब्बा लगाती हैं और इन्हें रोकने के लिए सख्त कार्रवाई जरूरी है।सीबीआई जांच की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शनवहीं दूसरी ओर, अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी की भूमिका के खुलासे की मांग को लेकर कांग्रेस ने राज्यभर में विरोध प्रदर्शन तेज कर दिया है। बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कई जिलों में राज्य सरकार का पुतला फूंका।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के आह्वान पर हुए इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि पूर्व विधायक सुरेश राठौर की दूसरी पत्नी होने का दावा करने वाली उर्मिला सनावर द्वारा किए गए खुलासों ने मामले को और गंभीर बना दिया है।कांग्रेस ने इस पूरे प्रकरण की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) से कराने की मांग दोहराई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button