उत्तर प्रदेशराज्य खबरेंहरदोई

हरदोई ITI परिसर में दिव्यांगजनों के लिए मोबाइल कोर्ट, 98 शिकायतों का निस्तारण

जन एक्सप्रेस/हरदोई: हरदोई आईटीआई परिसर में राज्य आयुक्त दिव्यांगजन प्रो0 हिमांशु शेखर झा द्वारा आईटीआई परिसर में दिव्यांग जनों हेतु मोबाइल कोर्ट का आयोजन किया गया।राज्य आयुक्त द्वारा कार्यक्रम में 98 शिकायतों को सुना गया तथा मौके पर ही निस्तारित करने का आदेश संबंधित अधिकारियों को दिया गया। इस मौके पर 30 दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल, हियरिंग एड, बैसाखी, लेप्रोसी किट, आदि का वितरण भी राज्य आयुक्त द्वारा किया गया।

 

कार्यक्रम में आयुष्मान कार्ड, दिव्यांग प्रमाण पत्र, राशन कार्ड आदि के कैम्प लगाए गए । कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह, जिला विकास अधिकारी, उपजिलाधिकारी पूनम भास्कर, डिप्टी सीएमओ मनोज कुमार, लीड बैंक मैनेजर, सहायक श्रम आयुक्त, तथा संजय कुमार निगम जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी आदि विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button