उत्तराखंडनई टिहरी

भाजपा की जिला स्तरीय कार्यशाला में संगठनात्मक समीक्षा

जन एक्सप्रेस/नई टिहरी: भाजपा की जिला स्तरीय संगठनात्मक कार्यशाला में मंडल स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग से लेकर विशेष गहन पुनर्निरीक्षण कार्यक्रम की समीक्षा की गई।वक्ताओं ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार जनहित के लिए लगातार कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। जिसका का लाभ आम जनता को मिल रहा है। लेकिन कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि सरकार की योजनाओं के लाभ लेने से कोई भी पात्र व्यक्ति वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने 2027 में होने विधानसभा चुनाव में तीसरी बार प्रदेश में सरकार बनाने के लिए अभी काम शुरू करने पर जोर दिया।

बुधवार को भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत की अध्यक्षता में आयोजित जिला स्तरीय कार्यशाला का प्रदेश मंत्री व मुख्य वक्ता नेहा जोशी ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। जिलाध्यक्ष उदय रावत ने जिले चल रही संगठन की गतिविधियों की जानकारी दी। बताया कि इन दिनों मंडलों में प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित हो रही है। जिनमें कई मंडलों में कार्यशाला संपन्न भी हो चुकी है। मुख्य वक्ता नेहा जोशी ने कहा कि भाजपा संगठन आधारित पार्टी है। ऐसे में पार्टी समय-समय पर कार्यशालाएं से लेकर अन्य गतिविधियों को कर संगठन के कार्यकर्ताओं को सक्रिया रखती है। उन्होंने कहा कि विपक्षी कांग्रेस के पास प्रदेश में कोई मुद्दा नहीं है। लेकिन वह केवल जनता में भ्रम फैला कर गुमराह करने का काम करती है। उन्होंने अप्रैल से शुरू होने वाले विशेष गहन पुनर्निरीक्षण से लेकर मंडल स्तरीय कार्यशालाओं और अन्य गतिविधियों की समीक्षा की।

उन्होंने कहा कि देश में मोदी और प्रदेश में धामी की सरकार सराहनीय कार्य कर रही है। कहा कि सरकार के कार्यों का लाभ आम जनता को मिलना चाहिए। उन्होंने 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भी कार्यकर्ताओं को जरूरी टिप्स दिए। इस मौके पर प्रदेश मंत्री नलिन भट्ट,प्रदेश आईटी संयोजक प्रवीन लेखवार,घनसाली विधायक शक्ति लाल शाह,देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी,टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय,पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश धनाई,जिला पंचायत अध्यक्ष इशिता सजवाण,जिला महामंत्री बलवंत रावत,जयेंद्र सेमवाल,चंबा प्रमुख सुमन सजवाण,प्रतापनगर मनीषा पंवार,पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी,खेम सिंह चौहान,परमवीर पंवार,इंदू डंगवाल,लीला मखलोगा आदि मौजूद थे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button