
जन एक्सप्रेस/कोटद्वार: उत्तराखंड मे चार धाम यात्रा 2026 19 अप्रैल (अक्षय तृतीया) से शुरू होने जा रही है जिसमे यमुनोत्री और गंगोत्री के कपाट 19 अप्रैल, केदारनाथ के 22 अप्रैल और बद्रीनाथ के कपाट 23 अप्रैल को श्रद्धालुओं के लिए खोले जायेंगे। यात्रा से पूर्व अब पशुपालन नें अपनी कमर कस ली है , यात्रा स्थलों के लिए जा रहे घोड़े खच्चरो की निगरानी हेतु कोटद्वार बद्रीनाथ मार्ग मे पशुपालन विभाग नें अपनी चौकी स्थापित कर दी है जिसमे यात्रा के लिए जा रहे घोड़े खच्चरो के स्वास्थ्य प्रमाण पत्रों की जाँच की जा रही है।
कोटद्वार के वरिष्ठ पशु चिकित्सक वृज मोहन गुप्ता नें बताया कि कोटद्वार सिद्धबली मंदिर के समीप हमारे डॉक्टरो की एक चौकी बनाई गई है जो यात्रा मे जा रहे घोड़े खच्चरो के स्वास्थ्य प्रमाण पत्रों की जाँच कर रही है , जिन खच्चर मालिकों के पास अपने पशुओ के स्वास्थ्य संबंधी प्रमाण पत्र नहीं होगे उनको यात्रा के लिए आगे नहीं जाने दिया जायेगा..
साथ ही बताया कि खच्चर मालिकों को इसी अप्रैल माह मे बना मेडिकल दिखाना होगा, पिछले माह मे बना मेडिकल मान्य नहीं होगा
बताया कि पशु चिकित्सको की टीम यात्रा हेतु जा रहे पशुओ का टैग नम्बर चेक करने के साथ साथ उनका प्राथमिक हेल्थ चेकअप भी करेगी, और हेल्थ चेकअप के दौरान पशु बीमार या अस्वस्थ पाया जाता है तो उसको यात्रा के लिए आगे जाने की अनुमति नहीं दी जायेगी।







