उत्तर प्रदेशराज्य खबरेंहरदोईहरदोई

हरपालपुर कस्बे में हनुमान जयंती पर धार्मिक अनुष्ठान के साथ प्रसाद वितरित

जन एक्सप्रेस/हरदोई: हरदोई के हरपालपुर कस्बे में भगवान हनुमान जन्मोत्सव के पावन पर्व पर गुरुवार को समूचा क्षेत्र बजरंगबली के जयकारों से गुंजायमान रहा। इस अवसर पर कस्बे से लेकर ग्रामीण अंचलों तक विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों और कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कस्बे की नया अस्पताल वाली गली स्थित गौरव प्रिंटर्स पर गौरव द्विवेदी के संयोजन में भव्य प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ।

यहाँ हनुमान जी की विशेष पूजा-अर्चना के पश्चात राहगीरों और श्रद्धालुओं को बूंदी का प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर शुभम शुक्ला, अतुल द्विवेदी,आशुतोष मिश्रा, सिद्धार्थ द्विवेदी, आकाश शर्मा, विमलेश सिंह, अतुल सिंह, गोपाल पांडे, छोटू मिश्रा व भानु सक्सेना सहित तमाम युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहयोग किया।वहीं, क्षेत्रीय ग्राम पलिया में भी जन्मोत्सव की भारी धूम रही। गांव में कई स्थानों पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुँचकर प्रसाद ग्रहण किया। भक्तिमय भजनों और सुंदरकांड के पाठ से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button