
जन एक्सप्रैस/नई टिहरी: पूर्व मंत्री दिनेश सिंह धनै ने जन संवाद कार्यक्रम के तहत विकास खंड चंबा के ग्राम पंचायत खुरेत कांणाताल का भ्रमण कार्यक्रम में जन समस्याए सुनी, और उनके निराकरण का आश्वासन दिया। शुक्रवार को विकास खंड चंबा के ग्राम पंचायत खुरेत कांणाताल में जनता से सीधा जन-संवाद करते हुए,पूर्व मंत्री दिनेश सिंह धनाई ने कहा सुरकण्डा पेयजल की मांग वर्षों से इस क्षेत्र की चली आ रही थी जिसको उन्होंने अपने कार्यकाल में स्वीकृत कर धरातल पर उतरा था,उन्होंने कहा सुरकण्डा रोप वे चालू कराकर हजारों श्रद्धालू मां सुरकण्डा के दर्शन पहुंच रहे हैं।
आज मंदिर की भी अच्छी खासी आय बढ चुकी है।कांणाताल क्षेत्र में होमस्टे योजना से जोड़कर प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से सैकड़ो लोगों को रोजगार मिला है,दिनेश सिंह धनाई ने कहा है कि उनके द्वारा इस क्षेत्र में कई सड़के स्वीकृत की है।जो आजतक बन रही है।धनै ने कहा हमारे लोग होटल लाइन में ज्यादातर है। उसको देखते हुए उन्होंने नई टिहरी में होटल मैनेजमेंट कालेज खुलवाया। जिससे हमारे लोगों को सम्मान जनक रोजगार मिले। इस मौके पर प्रधान खुरेत आदिती भट्ट,ज्येष्ठ प्रमुख चंबा संजय मैठाणी,पूर्व प्रधान देव सिंह पुण्डीर युवा मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष दिनेश रमोला
पूर्व प्रधान प्रभू लाल डबराल ने ग्रामवासियों से पूर्व मंत्री धनाई का साथ देने की अपील की है। ग्रामीणों ने जंगली जानवरों की समस्याएं प्रमुखता से रखी ।इस मौके पर प्रधान सिलोगी सत्यपाल गुसाईं, पूर्व सैनिक कृष्णा मंमगांई,पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य सुनीता डबराल, प्रधान प्रतिनिधि प्रमोद भट्ट, ,विनोद डबराल, विजय नेगी,परमजीत राणा आदि सैकड़ो लोग मौजूद थे।






