भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण महाभियान संपन्न, कार्यकर्ताओं को मिला वैचारिक मार्गदर्शन
कार्यक्रम के सफल आयोजन में किशन सोनी की रही अग्रणी भूमिका

जन एक्सप्रेस/ प्रतापगढ़: भारतीय जनता पार्टी के तत्वाधान में कोहंडौर मंडल में आयोजित पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान- 2026 सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को वैचारिक सशक्तिकरण, संगठनात्मक कार्यपद्धति, राष्ट्रवाद तथा सरकार की जन-कल्याणकारी नीतियों की विस्तृत जानकारी दी गई। समापन सत्र में मुख्य वक्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय और एकात्म मानववाद के सिद्धांतों पर विशेष जोर देते हुए कार्यकर्ताओं को इन्हें जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति एवं सेवा के मूल सिद्धांतों पर गहन चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम कार्यकर्ताओं को राष्ट्रसेवा एवं संगठन सुदृढ़ीकरण के प्रति नई ऊर्जा प्रदान करते हैं। कार्यक्रम में जिला प्रभारी कौशलेंद्र सिंह पटेल, जिला अध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष राम प्रसाद माली, जिला उपाध्यक्ष अनुराग मिश्रा, नगर पंचायत अध्यक्ष शीतला प्रसाद कोरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रेम नारायण शुक्ल, विद्या सागर शुक्ला, धीर जी, लवलेंद्र मिश्रा, मंडल महामंत्री राजीव सिंह, संचालक राम कृष्ण तिवारी, मंडल उपाध्यक्ष राम चंद्र वर्मा, डॉ. राम सुन्दर वर्मा, देवेंद्र पाठक सहित अनेक पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि किशन सोनी की अग्रणी भूमिका रही।






