उत्तराखंड

विकास कार्यों में गुणवत्ता से समझौता नहीं, लंबित कार्य जल्द पूरे करें : विधायक शक्ति लाल शाह

जन एक्सप्रेस/घनसाली : घनसाली बुधवार को घनसाली विधायक शक्ति लाल शाह ने ब्लॉक मुख्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक लेकर क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान विधायक निधि से संचालित योजनाओं और अन्य विकास परियोजनाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान विधायक शक्ति लाल शाह ने अधिकारियों से लंबित कार्यों की जानकारी प्राप्त की और उन्हें जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और सभी योजनाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाना चाहिए।

विधायक ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि विकास कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि पूर्ण हो चुके कार्य स्थलों पर सूचना बोर्ड लगाए जाएं, जिससे आम लोगों को योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी आसानी से प्राप्त हो सके।

उन्होंने निर्माण कार्यों में तेजी लाने, कार्यों की पारदर्शिता बनाए रखने और जनता तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाने पर विशेष जोर दिया।

बैठक में खंड विकास अधिकारी विपिन सिंह, राजेश चौहान, सुरेश कुमार सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button