उत्तर प्रदेशराज्य खबरेंहाथरस

हाथरस में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ बैठक आयोजित, बेटियों को आगे बढ़ाने पर जोर

जन एक्सप्रेस/हाथरस: हाथरस के विकासखंड सादाबाद सभागार में ब्लॉक बाल संरक्षण समिति एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ/बाल विवाह टास्कफोर्स की बैठक एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं और बच्चों से जुड़ी सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए बेटियों को आगे बढ़ाने और सामाजिक भेदभाव समाप्त करने पर जोर दिया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए खंड विकास अधिकारी सुरेश कुमार सिंह ने एनआरएलएम योजना सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने जरूरतमंद महिलाओं और बच्चों को सरकारी योजनाओं से जोड़कर लाभान्वित करने के लिए प्रेरित किया।

सहायक विकास अधिकारी विनोद कुमार ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाने की अपील की।

स्वास्थ्य विभाग से डॉ. प्रभाष उपाध्याय ने महिलाओं को एचपीवी वैक्सीन के लाभ और स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं।

बाल विकास परियोजना अधिकारी सोनू आर्या ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को महिला कल्याण विभाग की योजनाओं के अधिक से अधिक आवेदन कराने और ग्राम बाल संरक्षण समिति की बैठकों का कार्यवृत्त प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

महिला कल्याण विभाग से डीएमसी मोनिका दीक्षित ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, रानी लक्ष्मीबाई एवं बाल सम्मान कोष, 181 महिला हेल्पलाइन, वन स्टॉप सेंटर, किशोर न्याय अधिनियम 2015, बाल श्रम, स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर योजना और बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 सहित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि समाज में बालिकाओं और महिलाओं के प्रति होने वाले भेदभाव को समाप्त करना हम सभी की जिम्मेदारी है। साथ ही 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन और 112 आपातकालीन सेवा की जानकारी भी साझा की गई।

कार्यक्रम में रामकिशन एडीओ पंचायत, विशाल रावत एडीओ ग्राम्य विकास, बीएमएम श्रीमती मीनू, महिला कल्याण विभाग से शिवानी एवं बंटी सहित बड़ी संख्या में आंगनवाड़ी कार्यकर्तियां उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button