उत्तराखंडनई टिहरी

टिहरी के कार्यक्रम में बी एल ओ का उत्कृष्ट प्रदर्शन जिलाधिकारी ने की सराहना

जन एक्सप्रेस /नई टिहरी:   जनपद टिहरी गढ़वाल में संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा गणना प्रपत्र वितरण एवं डिजिटाइजेशन का कार्य तेजी से किया जा रहा है। घर-घर जाकर मतदाताओं तक पहुंचने और बीएलओ ऐप के माध्यम से ऑनलाइन डाटा अपडेट करने में कई बीएलओ ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

विधानसभा क्षेत्र धनोल्टी के मतदेय स्थल राजकीय प्राथमिक विद्यालय नकोट (भाग संख्या-11) की बीएलओ रेखा देवी ने 212 मतदाताओं में से 211 गणना प्रपत्र वितरित कर 211 का सफल डिजिटाइजेशन पूरा किया। वहीं राजकीय इंटर कॉलेज सडव की बीएलओ सुशीला देवी, राजकीय प्राथमिक विद्यालय मसोन की रंगीता रावत, गांवखेत की निर्मला, नैनगांव की दीपिका, ढकरोल की रंजना तथा कांडी की नीलम ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में निर्धारित लक्ष्य को समयबद्ध तरीके से पूरा किया।

घनसाली विधानसभा क्षेत्र के मतदेय स्थल संख्या-32, राजकीय प्राथमिक विद्यालय आर्स की बीएलओ अनीता गैरोला ने 381 मतदाताओं में से 364 गणना प्रपत्र वितरित कर उनका डिजिटाइजेशन पूर्ण किया। इसके अलावा जोगियाड़ा की सचेंद्री देवी, कोठियाड़ा की अनु देवी तथा वाड अणुवा की अंबिका देवी ने भी पुनरीक्षण कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न किया।

जिलाधिकारी ने सभी उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ एवं सुपरवाइजरों की सराहना करते हुए कहा कि मतदाता सूची को त्रुटिरहित और अद्यतन बनाने में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी कार्मिकों से इसी समर्पण और जिम्मेदारी के साथ कार्य जारी रखने की अपेक्षा जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button