
जन एक्सप्रेस/ नई टिहरी: राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत जिला चिकित्सालय, बौराड़ी (नई टिहरी) में अभियान का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी वरूणा अग्रवाल एवं मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. श्याम विजय ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर किया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी और मुख्य चिकित्साधिकारी ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं, ताकि उन्हें पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखा जा सके। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र बच्चे तक पोलियो की दवा पहुंचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि पोलियो उन्मूलन अभियान को सफल बनाने के लिए जनसहभागिता बेहद आवश्यक है। सभी अभिभावकों को अपने बच्चों को समय पर पोलियो की दवा पिलाकर इस राष्ट्रीय अभियान में सहयोग करना चाहिए।
कार्यक्रम में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. बृजेश डोभाल, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला चिकित्सालय बौराड़ी डॉ. अमित राय, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी कार्यालय मुख्य चिकित्साधिकारी राकेश भट्ट, जिला सहायक प्रतिरक्षण अधिकारी चन्द्र प्रकाश भट्ट सहित जिला चिकित्सालय की एएनएम, नर्सिंग अधिकारी, स्वास्थ्य कर्मी एवं मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।






