
जिला संवाददाता – जोत सिंह बगियाल
जन एक्सप्रेस/नई टिहरी : पूर्व मंत्री दिनेश सिंह धनाई ने टिहरी विधानसभा क्षेत्र के बालमा, पाटा, सगवाण गांव और देवरी चंबा क्षेत्र का भ्रमण कर ग्रामीणों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए लोगों से इन योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।
टिहरी विधान सभा भ्रमण पर पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश सिंह धनाई ने अपने कार्यकाल के विकास कार्यों का उल्लेख करते कहा कि उनके कार्यकाल में सारजूला क्षेत्र में सबसे अधिक विकास योजनाएं स्वीकृत हुयी थीं। उन्होंने कहा कि सारजूला क्षेत्र में उनके प्रयासों से बीएससी नर्सिंग कॉलेज काण्डा, राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज बालमा, होटल मैनेजमेंट कॉलेज नई टिहरी, पशु अस्पताल ज्ञानसू, खेल साहसिक एकेडमी कोटी कालोनी और सारजूला पंपिंग पेयजल योजना सहित कई महत्वपूर्ण योजनाएं स्वीकृत हुई थीं।
उन्होंने कहा कि कोटी कॉलोनी से नई टिहरी रोपवे, परिवहन निगम डिपो और संगीत महाविद्यालय जैसी महत्वपूर्ण योजनाएं भी उनके कार्यकाल में स्वीकृत थीं, लेकिन आज ये योजनाएं अधर में लटकी हुई हैं। धनाई ने कहा सुर्सिंगधार से ज्ञानसू मोटर मार्ग, पाटा गांव का मोटर मार्ग, ज्ञानसू से डोबरा मोटर मार्ग भी मेरे द्वारा स्वीकृत कर निर्माण किया है। ज्ञानसू डोबरा मोटर मार्ग बने दस वर्ष हो चुकी है लेकिन अभी तक पक्की नहीं हो पाई है।
धनई ने कहा कि सारजूला पट्टी जिला मुख्यालय से लगी हुई है, इसके बावजूद इस क्षेत्र में जितना विकास होना चाहिए था, वह अभी तक नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए जनता को जागरूक होना होगा और अपने अधिकारों तथा विकास योजनाओं को लेकर आवाज उठानी होगी। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लेकर पात्रता के अनुसार उनका लाभ उठाएं और क्षेत्र के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। भ्रमण कार्यक्रम में ज्येष्ठ प्रमुख संजय मैठाणी, पूर्व प्रधान देव सिंह पुण्डीर, व्यापार मंडल अध्यक्ष बलबीर पुण्डीर,अध्यक्ष प्रधान संगठन भूपेंद्र रावत, अध्यक्ष पूर्व सैनिक संगठन संजय रावत, पूर्व क्षेत्र पंचायत बालेन्दुं उनियाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष विनोद सुयाल, प्रधान देवरी सरला देवी, प्रधान बालमा पिंकी देवी, उप प्रधान विनीता नेगी, पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख जगमोहन नेगी, दिनेश कुमार, प्रधान पाटा प्रवेश भट्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य कुलानंद चमोली, पूर्व क्षेत्र पंचायत श्रीराम भट्ट, पूर्व प्रधान मनीष रतूड़ी, प्रधान सगवांण गांव प्रदीप सजवाण, गैणा सिंह नेगी, उप प्रधान राजेश्वरी बेलवाल, कर्म सिंह तोपवाल, पूर्व प्रधान केन्द्र सिंह चौहान, किशोरी लाल चमोली, धुनी लाल आदि सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।



