उत्तराखंड
खटीमा में अवैध चाकू के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जन एक्सप्रेस/खटीमा : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत खटीमा पुलिस ने एक युवक को कथित तौर पर अवैध चाकू रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 17 सितंबर 2026 की रात कार्रवाई के दौरान नबी हसन उर्फ हसनैन (19) पुत्र हसन बाबू, निवासी वार्ड नंबर-1, नई बस्ती इस्लामनगर, खटीमा को एक अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। कार्रवाई क्षेत्राधिकारी खटीमा और प्रभारी निरीक्षक कोतवाली खटीमा के पर्यवेक्षण एवं दिशा-निर्देशन में की गई। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक जीवन सिंह चुफाल, चौकी प्रभारी बाजार खटीमा, उपनिरीक्षक किशोर पंत, चौकी प्रभारी सत्र मिल तथा ग्राम प्रहरी गुलशन कुमार शामिल रहे।






